Sunday, April 30, 2017
Fact Of Life
अक्सर हम उन्ही लोगों से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं जिन्हें हम कभी सबसे ज्यादा मोहब्बत किया करते थें।
Fact of Life
जिंदगी में कुछ कड़वी यादों का होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि अच्छी यादों को लोग अक्सर भुल जाते हैं।
Saturday, April 15, 2017
One sided Love
Two types of One sided Love
*Fisrt Type ---
आप किसी को देखते हो और उसे अंदर ही अंदर आप उसे प्यार करने लगते हैं और धीरे-धीरे यह प्यार आपके अंदर एक भ्रम पैदा करता है कि वो भी आपसे प्यार करता/करती है, पर हकीकत ऐसा कुछ भी नहींं होता है।इसे साइंटिफिक भाषा में मृगतृष्णा कहा जाता है अर्थार्थ Mirage .
यह उसी प्रकार का भ्रम है जिस प्रकार का भ्रम मरुस्थल में भटके हुए लोगों को होता है ।उसे ऐसा महसूस होता है कि उस जगह पर पानी है और उस पानी की तलाश में उस जगह तक पहुंच जाता है पर वास्तव में वहां पर कोई तालाब नहीं होता है जिसमें पानी हो ।उस स्थिति में वह दो तरीके से बच सकता है, पहला उसे कोई बचा ले या वह खुद को बचा सकता है ।अगर वह अपने आप को बचाने में कामयाब नहीं होता है तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
Second Type.
किसी 3rd Person के द्वारा आपको इतनी बार यह बताया जाता है कि He/She Love you.
He/She Love you वाली इस sentence को आपके दिमाग में इतना भर दिया जाता हैकि आपको भी वही दिखता है जो वह 3rd Person आपको दिखाना चाहता है और आपको भी यह एहसास होने लगता है Yes He/She Love me. पर वास्तव में यहां पर भी कुछ नहीं होता जैसा कि हम सोचते हैं ,यह भी बस भ्रम होता है जो किसी और के द्वारा हमें बताया जाता है ।
यह उसी प्रकार का भ्रम होता है जैसा भ्रम लोग ghost के बारे में फैलाते हैं।
किसी खास स्थान के बारे में लोग यह भ्रम फैलाते हैं कि उस स्थान पर ghost है ghost है, पर वास्तव में वहां पर कुछ भी नहीं होता ।पर जब हम उस स्थान पर जाते हैं तो हम अपनी परछाई को भी यानि अपने भ्रम को भी हकीकत मान लेते हैं और डर कर भागना शुरू कर देते हैं और अपने आप का नुकसान भी कर लेते हैं ।
उपरोक्त से निष्कर्ष यही निकलता है कि ,दोनों प्रकार के Love में सिर्फ भ्रम की स्थिति होती है और कुछ भी नहीं।
Note --- उपरोक्त दोनों ही भ्रम की स्थिति में जिसके प्रति भ्रम होता है उसका वह इंसान कोई नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि खुद का नुकसान पहुंचाता है।
अगर वह इंसान जिसके प्रति भ्रम पैदा हुआ है उसका नुकसान पहुंचाता है तो उस प्रकार के प्यार को One Sided Love नहीं कहा जा सकता है इसे सिर्फ और सिर्फ पागलपन कहा जा सकता है और कुछ भी नहीं।
Thursday, April 13, 2017
Today Fact of my Country
कश्मीर के वो देशद्रोही जो हमारे जवानों को पत्थर मारते हैं, उन पर पैलेट गन ना चलाए , उन्हें arrest करके उन पर कार्रवाई करें ,ये ऐसे ही कहना है जैसे उस सांप को पकड़ो जो दूर से ही जानलेवा विश प्रहार करता है ।
हमारे देश की इतनी घटिया पॉलिटिक्स जो ऐसे लोगों को मासूम और बच्चा कहते हैं उन्हें शर्म आना चाहिए
Wednesday, March 29, 2017
New Definatoin of Innocence in My Country
देश में दोगली राजनीति कब तक।
शायद देश में अब मासूमियत की परिभाषा बदलते जा रही है ।मासूम वो लोग कहे जाएंगे जो खुलेआम राष्ट्रविरोधी नारे लगाएं, हमारे देश के सेना पर पत्थर फेंके, बम फेंके,
ऐसे लोग मासूमों की श्रेणी में आएंगे।
ये धर्म के राजनीति करने वाले लोग इतना नीचे गिर चुके हैं की आंतकवादी को भी हीरो बोलते हैं। जिनका कोई धर्म ही नहीं है क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म कोई जाति नहीं होता ।
क्योंकि कोई धर्म ,कोई मज़हब आतंक नहीं सिखाता है।
पंजाब में अलगाववादी ताकतें सशक्त हो रही थीं जिन्हें पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा था।
ऐसे राष्ट्र विरोधी ताकतों को मिटाने के लिए 1984 में ब्लू ऑपरेशन किया गया। और शांति का स्थापना किया गया ।तो फिर कश्मीर में हर रोज राष्ट्र विरोधी आवाज उठाने वाले लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है जो लोग हमारे देश के सेना को घायल कर रहे हैं मार रहे हैं उन्हें मासूम क्यों कहां जा रहा है ।
क्या ऐसे लोगों को मासूम कह के, कश्मीर के मुद्दे को वोट के लिए कोई सुलझाना ही नहीं चाह रहा है,बल्कि उसे और उलझा रहा है ।
जो लोग कश्मीर से 60000 से अधिक कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से बाहर निकाल दिया और ऐसे लोगों को मासूम कहा जाता है ।
जो लोग पाकिस्तानी आंतकवादियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, उनका बचाव कर रहे हैं ,उनके लिए देश के सेना पर पत्थर फेंक रहे हैं , राष्ट्रविरोधी नारे लगा रहे हैं,ऐसे लोगों को मासूम कैसे कर सकते हैं हम । और अगर ऐसे लोगों को जो मासूम कह रहे हैं ,साफ तौर पर वह वोट की राजनीति कर रहे हैं ।वह सत्ता की राजनीति कर रहे हैं ,अपनी दुकाने चला रहे हैं ।जिससे वो आलीशान बंगले में बैठकर जिंदगी के मजे ले।
ऐसे लोग शायद इस कहावत पर चल रहे हैं
"अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता "।
पर अब शायद देश के नेताओं को यह समझना चाहिए कि अब तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठ कर ,देशहित की राजनीति करें ।
Saturday, March 25, 2017
Drink of Love
इश्क वो जाम है ,जो होंठो से नहीं आंखों से पी जाती है । नशा तो देखो यारो, जाम भी उसके सामने शर्मा जाती है ।😝😝😝😝😝
Monday, March 20, 2017
Secularism
Secular शब्द का सीधा सा अर्थ होता है Equality ,समानता ।
पर आज हमारे देश में Secular शब्द मजाक बनकर रह गया है।
आज हमारे देश में जो लोग एक विशेष धर्म ,जाति का समर्थन करती है , ऐसे लोगों को Secular कहा जाता है ,और ऐसी राजनीतिक पार्टीओं को Secular पार्टी कहा जाता है ।
और जो व्यक्ति, देश में ऐसे असमानता के खिलाफ आवाज उठाता है उसे संप्रदायिक व्यक्ति और ऐसे पार्टियों को संप्रदायिक पाटियाँ कहते हैं ।
और इस प्रकार का चलन हमारे देश में जोरों से फैल रहा है और अगर इसे नहीं रोका जाता है तो ,यह हमारे देश के लिए अच्छा नहीं होगा ।
जो व्यक्ति ,पार्टी यह छाती पीट पीट कर चिल्लाती हैंकि हम Secular हैं, ऐसे लोगों को शर्म करनी चाहिए ।
ये लोग सत्ता पाने के लिए समाज में आक्रोश पैदा कर रहे हैं जो हमारे राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है ।
हमारे देश के लोगों को भी यह समझना चाहिए कि ऐसे लोग समाज में आक्रोश पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो ना हमारे लिए अच्छा है और ना ही हमारे समाज के लिए।
हां यह भी सच है कुछ पल के लिए ऐसा जरूर हम महसूस करते हैं, यह व्यक्ति हमारे लिए हमारे समाज के लिए आवाज उठा रहा है ,पर वास्तव में यह बिल्कुल अलग है ।
यह हमारी आवाज नहीं उठा रहा है बल्कि यह एक समाज से दूसरे समाज को अलग करने का काम कर रहा है एक दूसरे के विरोधी बनाने का काम कर रहा है ।
Secularism यह कहां कहती हैंकि, आप एक धर्म विशेष के लोगों की बातें करेंगे तो आप Secular कहलाएंगे।
Secularism का साफ-सा अर्थ होता है ,हर धर्म -हर व्यक्ति को समान निगाहों से देखने ।
पर शायद हमारे देश में तो Secularism को लोग मजाक बनाकर रख दिए हैं ।
जो सब को साथ रखना चाहता है ,जो असमानता के खिलाफ आवाज उठाता है उसे संप्रदायिकता का टीका लगा दिया जाता है ।
वास्तव में ये छाती पीट पीटकर Secular होने के दावा करने वाले ही हमारे देश में सांप्रदायिकता का माहौल पैदा कर रही है ,उदहारण भरी पड़ी है ।
सांप्रदायिकता वही फैलती है जहां लोगों में आक्रोश इस बात का रहता है कि हमारे साथ अत्याचार किया जा रहा है और ऐसे लोग अपने आप को Unsecured महसूस करते हैं और एकजुट होते हैं और तब एक वर्ग दूसरे वर का विरोधी बन जाता है ।
हमारा देश एक Secular राष्ट्र है, अतः ऐसे लोगों का साथ नहीं देना चाहिए जो Secural के नाम पर Vote पाने के लिए हमारे समाज मे क्रोध पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, समाज और धर्म को बांटने की राजनीति कर रहे हैं ।
Subscribe to:
Posts (Atom)

