Sunday, August 8, 2021

Maybe I am your last wish

बहोत घूम लिए इस दुनिया में,अगर थक जाना तुम ,अपने हसीन सपनों से, तब मुझे भी याद कर लेना,शायद मैं ही तुम्हारी आखरी ख्वाहिश हूं।

Friday, August 6, 2021

पत्थर सुना नहीं करते

अगर तुम कह देते तो ,तुम्हारा क्या बिगड़ जाता ,तुम्हें मालूम तो था,पत्थर सुना नहीं करते।

Thursday, August 5, 2021

तेरी मुस्कुराहट का राज

मालूम है हमें, तेरी मुस्कुराहट का राज, बस बताना नहीं चाहता, अगर बताया तो,दुनिया तेरी मुस्कुराहट में दर्द ढूंढ लेगी।

Sunday, August 1, 2021

अब इरादा नहीं

वो पूछते हैं, तुम कब आओगे ,नादाने दिल हम तुमसे क्या कहें, अब लौटने का इरादा नहीं।

कुछ कह ना सका

कुछ कह ना सका, यह ग़म नहीं है मुझे। मैंने दुनिया के लिए, कभी अपने दिल से सौदा नहीं किया।

मालिक अब कोई और था

सब कुछ लुटा कर मंजिल पे पहुंचा, अब लौटने की चाह थी, पर जाऊं कहां, पीछे लुटाई हुई वो चीज का, मालिक अब कोई और था ।

Sunday, July 25, 2021

यूं ही कोई मेरा नाम मिटा ना जाता

माना कि तुम अब भूल गए हो, काश पत्थर पर लिखा होता अपना नाम। यूं ही कोई अजनबी, लहरों की तरह मेरा नाम मिटा ना जाता।