Thursday, December 15, 2022

मेरी गलियों में

मेरी गलियों में ,तेरा अब रोज आना होता नहीं, तेरा दिल मुझसे उब गया है ,या कहीं और लगा बैठा हैं।

Sunday, December 11, 2022

ना हम मिले, ना वो

तन्हा सफर था या मैं, मालूम नहीं , पर साथ दोनों चल रहे थे,ना हम मिले, ना वो।

Friday, December 2, 2022

अगर मोहब्बत ना होती

मोहब्बत ही है, जो आज तक ये दिल तेरा है ,अगर ना होती, तो हर रोज इस दिल को नीलाम करता मैं।

Sunday, November 27, 2022

तेरे बगैर

जी रहा हूं तेरे बगैर, ये काफी नहीं कि तुम मुस्कुरा जाओ। बिछड़कर दर्द बहुत होता है, तेरे साथ में जी कर देखा है, तेरे बगैर भी जी कर देख लूं।

Sunday, November 20, 2022

तन्हा नहीं मैं!

कभी तेरा गम साथ है ,तो कभी तेरी हसीन यादें ,यकीनन मैं तन्हा नहीं। अगर फिर भी यकीन ना हो ,तो तुम मुझे अपनी ख्वाबों में देख लिया कर।

Saturday, November 19, 2022

बेखबर था मैं !

कोई तेरे इश्क में है , तो कोई तेरे इश्क से आजाद है।बेखबर था मैं, कि मैं तेरे इश्क से अनजान हूं।

Sunday, November 13, 2022

मशहूर मैं भी हो जाता

मशहूर मैं भी हो जाता तेरे इश्क में, अगर वक्त पर बारिश ना होती। मैं आंसू बहा रहा था और लोग समझे, बारिश का मजे ले रहा है वो।